अगर आप जानना चाहते है कि बांसवाड़ा जिले में कितनी पंचायत समितियां है तो हमने यहाँ Banswara panchayat Samiti list दी है। इसके Banswara block list के माध्यम से आप बांसवाड़ा में कितने ब्लॉक है और उनके नामों की जानकारी हासिल कर सकते है।
बांसवाड़ा डिस्ट्रिक्ट के सभी निवासियों को अपने जिले में स्थित सभी पंचायत समितियों के बारे में ध्यान होना बेहद जरूरी है क्योंकि यह उनका गृह जिला है। यदि आप नहीं जानते है तो बता दें कि पंचायत समिति को ब्लॉक (block) भी कहते है।

बांसवाड़ा जिले में कितनी पंचायत समितियां है
बांसवाड़ा जिले में 11 पंचायत समितियां है।
पंचायत समिति के अध्यक्ष को प्रधान कहा जाता है। प्रधान का चुनाव ब्लॉक में स्थित सभी ग्राम पंचायतों से चुने गए पंचायत समिति सदस्यों में से सदस्यों के बहुमत द्वारा होता है। प्रधान का कार्यकाल पाँच साल का होता है। राजस्थान के यह चुनाव विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव होने के कुछ समय बाद होते है।
बांसवाड़ा पंचायत समिति लिस्ट
हमने यहाँ नीचे टेबल में बांसवाड़ा पंचायत समिति लिस्ट दी है जिससे आप बांसवाड़ा जिले की सभी पंचायत समितियों के नाम जान सकते है।
क्र. सं. | बांसवाड़ा की पंचायत समितियाँ |
---|---|
01 | Banswara (बांसवाड़ा) |
02 | Bagidora (बागीदोरा) |
03 | Kushalgarh (कुशलगढ़) |
04 | Sajjangarh (सजनगढ़) |
05 | Choti Sarwan (छोटी सर्वन) |
06 | Talwara (तलवाड़ा) |
07 | Arthuna (अर्थुना) |
08 | Anandpuri (आनंदपुरी) |
09 | Garhi (गरही) |
10 | Gangadtalai (गंगड़तालाई) |
11 | Ghatol (घाटोल) |
हर जिले में पंचायत समिति जिला परिषद और ग्राम पंचायतों के बीच की कड़ी होती है। पंचायत समिति का काम ब्लॉक यानि पंचायत समिति के अंदर आने वाले सभी ग्राम पंचायत एवं गांवों में राज्य सरकार की सभी योजनाओं को सही से लागू करवाना, विकास कार्यों को करना, समाज कल्याण एवं अन्य कई प्रशासनिक कार्यों को करना होता है।
See Also: बांसवाड़ा तहसील लिस्ट
राजस्थान राज्य के प्रशासनिक ढांचे में पंचायत समितियों का अहम स्थान है। राजस्थान की पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत हर जिले को कई पंचायत समितियों में बाँटा गया है। इसी व्यवस्था के द्वारा बांसवाड़ा जिले में 11 पंचायत समितियों का गठन किया गया है जो जिले में होने वाले विभिन्न प्रशासनिक और विकास के कामों को सम्पन्न करवाती है।