Bharatpur block list: अगर आप भरतपुर जिले के निवासी है और यह जानना चाहते है कि भरतपुर में कितनी पंचायत समितियाँ है तो यह जानकारी हमने इस आर्टिकल में उपलब्ध कराई है। इससे आप भरतपुर जिले की सभी पंचायत समितियों के नाम भी जान सकते है।
हर जिले में पंचायत समिति जिला परिषद और ग्राम पंचायतों के बीच की कड़ी होती है। पंचायत समिति का काम ब्लॉक यानि पंचायत समिति के अंदर आने वाले सभी ग्राम पंचायत एवं गांवों में राज्य सरकार की सभी योजनाओं को सही से लागू करवाना, विकास कार्यों को करना, समाज कल्याण एवं अन्य कई प्रशासनिक कार्यों को करना होता है।
भरतपुर में कितनी पंचायत समितियाँ (blocks) है
भरतपुर जिले में कुल 12 पंचायत समितियाँ है।
पंचायत समिति के अध्यक्ष को प्रधान कहा जाता है। प्रधान का चुनाव ब्लॉक में स्थित सभी ग्राम पंचायतों से चुने गए पंचायत समिति सदस्यों के बहुमत द्वारा सम्पन्न होता है। प्रत्येक पंचायत समिति के प्रधान का कार्यकाल पाँच साल होता है। राजस्थान में यह चुनाव विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव समाप्त होने के कुछ समय बाद कराए जाते है।
भरतपुर जिले की पंचायत समितियों के नाम

हमने यहाँ नीचे टेबल में भरतपुर पंचायत समिति लिस्ट दी है जिससे आप भरतपुर की पंचायत समितियों के नाम जान सकते है।
क्रम संख्या | पंचायत समिति का नाम |
---|---|
1. | Sewar (सेवर) |
2. | Kumher (कुम्हेर) |
3. | Deeg (डीग) |
4. | Kaman (कामन) |
5. | Nagar (नागर) |
6. | Pahadi (पहाड़ी) |
7. | Nadbai (नदबाई) |
8. | Weir (वीयर) |
9. | Bayana (बयाना) |
10. | Rupbas (रूपवास) |
11. | Bhusawar (भूसावर) |
12. | Uchhain (उचायन) |
राजस्थान राज्य के प्रशासनिक ढांचे में पंचायत समितियों का अहम स्थान है। राजस्थान की पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत हर जिले को कई पंचायत समितियों में बाँटा गया है। इसी व्यवस्था के द्वारा भरतपुर जिले में 12 पंचायत समितियों का गठन किया गया है जो जिले में होने वाले विभिन्न प्रशासनिक और विकास के कामों को सम्पन्न करवाती है।
यह भी जानें: भरतपुर में कितनी तहसील है