भीलवाड़ा जिले की पंचायत समितियों के नाम: भीलवाड़ा के बारे में जानने को उत्सुक और भीलवाड़ा जिले के निवासियों को इस लेख के माध्यम से भीलवाड़ा जिले में कितने ब्लॉक है के बारे में बताया गया है।
ध्यान दें कि ब्लॉक को पंचायत समितियाँ भी कहा जाता है। कई लोग इस बारे में कन्फ्यूज़ हो जाते है कि ब्लॉक और पंचायत समिति क्या होते है। उन्हें बता दें कि ब्लॉक और पंचायत समिति दोनों एक ही होते है।

भीलवाड़ा जिले में कितने ब्लॉक है
भीलवाड़ा जिले में कुल 14 ब्लॉक है।
हर जिले में पंचायत समिति जिला परिषद और ग्राम पंचायतों के बीच की कड़ी होती है। पंचायत समिति का काम ब्लॉक यानि पंचायत समिति के अंदर आने वाले सभी ग्राम पंचायत एवं गांवों में राज्य सरकार की सभी योजनाओं को सही से लागू करवाना, विकास कार्यों को करना, समाज कल्याण एवं अन्य कई प्रशासनिक कार्यों को करना होता है।
भीलवाड़ा जिले की पंचायत समितियों के नाम
पंचायत समिति के अध्यक्ष को प्रधान कहा जाता है। प्रधान का चुनाव ब्लॉक में स्थित सभी ग्राम पंचायतों से चुने गए पंचायत समिति सदस्यों के बहुमत द्वारा सम्पन्न होता है। प्रत्येक पंचायत समिति के प्रधान का कार्यकाल पाँच साल होता है। राजस्थान में यह चुनाव विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव समाप्त होने के कुछ समय बाद कराए जाते है।
भीलवाड़ा जिले की सभी पंचायत समितियों के नाम नीचे टेबल में दिए गए है। इनके माध्यम से कोई भी भीलवाड़ा पंचायत समिति लिस्ट को देख सकता है या यह जान सकता है।
क्र. सं. | पंचायत समिति का नाम |
---|---|
1 | ASIND (आसिंद) |
2 | BIJOLIYA (बीजोलिया) |
3 | BADNORE (बदनौर) |
4 | BANERA (बनेडा) |
5 | HURDA (हुरदा) |
6 | JAHAZPUR (जहाजपुर) |
7 | KOTRI (कोटरी) |
8 | KAREDA (करेड़ा) |
9 | MANDAL (मण्डल) |
10 | MANDALGARH (मंडलगढ़) |
11 | RAIPUR (रायपुर) |
12 | SAHARA (सहारा) |
13 | SHAHPURA (शाहपुरा) |
14 | SUWANA (सुवाना) |
यह भी जानें: भीलवाड़ा जिले में कितनी तहसील है