Chittorgarh District Assembly Constituency: अगर आप जानना चाहते है कि चित्तौड़गढ़ जिले में कितने विधानसभा क्षेत्र है तो इस आर्टिकल में जिले की सभी विधानसभा सीटों के बारे में बताया गया है।
प्रत्येक विधानसभा से चुने गए विधायक का कार्यकाल पाँच साल होता है। आवश्यक योग्यताओं वाला व्यक्ति जिले के या राज्य के किसी भी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ सकता है। पूर्व में महाराणा प्रताप इसी चित्तौड़ इलाके के राजा थे।
शूरवीरों के शहर के नाम प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के कारण न सिर्फ राजस्थान में बल्कि पूरे भारत और विश्व में प्रसिद्ध है। राज्य की लोकतान्त्रिक सरकार के चयन में चित्तौड़गढ़ जिले में कुछ विधानसभा सीटे तय की गई है जिसकी जानकारी आगे उपलब्ध है।

चित्तौड़गढ़ जिले में कितने विधानसभा क्षेत्र है
चित्तौड़गढ़ जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र है।
जिले के इन विधानसभा क्षेत्रों पर हर पाँच साल में चुनाव आयोजित होते है। यह विधायक राजस्थान विधानसभा सत्र में अपने संबंधित क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते है। इन assembly seats से विधायक बनने के लिए व्यक्ति को भारत का नागरिक होना और कम से कम 25 साल आयु का पूर्ण होना आवश्यक है।
चित्तौड़गढ़ जिले की विधानसभा सीटों के नाम
चित्तौड़गढ़ जिले की विधानसभा सीटों के नाम आगे टेबल में दिया गया है। इससे चित्तौड़गढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्रों को जाना जा सकता है।
क्रम संख्या | विधानसभा सीटों के नाम |
---|---|
1 | Chittorgarh |
2 | Nimbahera |
3 | Begun |
4 | Barisadri |
5 | Kapasan |
राजस्थान में विधानसभा सीटों की संख्या 200 है। इनमें से 5 विधानसभा सीटें चित्तौड़गढ़ जिले में आती है। इन विधानसभा सीटों पर विधानसभा सदस्यों अर्थात विधायकों का चुनाव सीधे जनता द्वारा किया जाता है। हर पाँच साल के समायान्तराल पर जिले की इन सभी assembly constituency seats पर चुनाव होता है।
यह भी जानें: चित्तौड़गढ़ में कितनी तहसील है
Chittorgarh assembly constituency List
- चित्तौड़गढ़
- निम्बाहेड़ा
- बेगूं
- बड़ीसादड़ी
- कपासन