अगर आप जानना चाहते है कि चित्तौड़गढ़ में कितनी पंचायत समितियाँ है तो हमने यहाँ Chittorgarh panchayat Samiti/block list दी है। इसके माध्यम से आप चित्तौड़गढ़ जिले की पंचायत समितियों की संख्या और उनके नाम को जान सकते है।

भारत की गौरव भूमि के रूप में प्रसिद्ध चित्तौड़ महाराणा प्रताप जैसे महान शासकों की कर्मभूमि रहा है। उदयपुर स्थानांतरित होने से पहले चित्तौड़गढ़ मेवाड़ के शासकों की राजधानी हुआ करती थी। चित्तौड़गढ़ जिला उदयपुर संभाग के अंदर आता है।
चित्तौड़गढ़ में कितनी पंचायत समितियाँ है
चित्तौड़गढ़ जिले में कुल 11 पंचायत समितियाँ है।
राजस्थान की पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत हर जिले को कई पंचायत समितियों में बांटा गया है। इसी व्यवस्था के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ को कुल 11 पंचायत समितियों में बाँटा गया है। यह पंचायत समितियाँ जिले की सभी ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण कामों में सहयोग का काम करती है।
चित्तौड़गढ़ जिले की पंचायत समितियों के नाम
जिले की हर पंचायत समिति जिला परिषद और ग्राम पंचायतों के बीच की कड़ी का काम करती है। पंचायत समिति के अध्यक्ष को प्रधान कहते है। प्रधान का चुनाव हर ग्राम पंचायत से चुने गए सदस्यों द्वारा होता है और कार्यकाल पाँच साल तक रहता है।
चित्तौड़गढ़ जिले की सभी 11 पंचायत समितियों के नाम नीचे टेबल में दिए गए है।
क्रम संख्या | पंचायत समिति का नाम |
---|---|
1 | बड़ीसादड़ी |
2 | बेगूं |
3 | भदेसर |
4 | भैंसरोडगढ़ |
5 | भूपालसागर |
6 | चित्तौड़गढ़ |
7 | डूंगला |
8 | गंगरार |
9 | कपासन |
10 | निम्बाहेड़ा |
11 | राशमी |
यह भी पढ़ें: चित्तौड़गढ़ जिले की तहसीलों के नाम
Chittorgarh Panchayat Samiti (Block) List
- Barisadri
- Begun
- Bhadesar
- Bhainsroadgarh
- Bhopalsagar
- Chittorgarh
- Dungla
- Gangrar
- Kapasan
- Nimbahera
- Rashmi
इस लेख से आपको Chittorgarh district की Panchayat Samiti (Block) के बारे में जानने को मिला। आपको यह लेख कैसा लगा, इस बारे में कमेन्ट करके जरूर बताएं और इसे शेयर करना भी न भूलें।